P.T.E.T.-2022 | P.T.E.T.-2022 FORM START

P.T.E.T.-2022
SOURCE : PTET WEBSITE
कार्यालय समन्वयक PTET 2022 
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर 

P.T.E.T.-2022 FORM START

राजस्थान पीटीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2022 का एग्जाम जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर आयोजित करवाएगा। पीटीईटी 2021 का एग्जाम डूंगर कॉलेज में आयोजित करवाया था इस बार पीटीईटी का एग्जाम से लेकर कॉलेज अलॉटमेंट तक जय नारायण विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। राजस्थान पीटीईटी का एग्जाम के फॉर्म 01th मार्च  2022 स्टार्ट होंगे एवं पीटीईटी का एग्जाम संभवत जुलाई अगस्त के मध्य आयोजित होगा PTET यानी प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट B.Ed (2 वर्ष) और B.A.B.ED/B.SC.B.ED (4 वर्ष ) में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। PTET की सीटें राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग्यता के आधार पर तय कि जाती है। Rajasthan PTET 2022, परीक्षा के लिए आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, सिलेबस, मानदंड इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी आप हमारे इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ना होगा

PTET Form Start Date                        :   01/03/2022

PTET Form Fee Apply Last Date       :   31/03/2022

PTET 2022 Form Apply Last Date     :    31/03/2022


1.) For 2 Year Bed Eligibility Criteria:-  राजस्थान PTET 2022 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों से स्नातक पास होना अनिवार्य है। यदि अभ्यार्थी 50% अंकों से ग्रेजुएशन पास नहीं होता है तो वह PTET 2022 परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे। ST/SC/OBC जैसे स्पेशल तथा पिछड़े वर्गों के साथ-साथ शारीरिक रूप से विकलांग, विधवा और तलाकशुदा अभ्यार्थियों को कम से कम 45% अंकों से ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री लेना अनिवार्य है। यदि यह अभ्यार्थी 45% से कम अंकों से उतीर्ण होते हैं, तो यह इस परीक्षा में बैठने योग्य नहीं माने जाएंगे।

2.) Pre B.A B.Ed/B.Sc B.ED Eligibility Criteria:-  B.A B.Ed/B.Sc B.ED परीक्षा में बैठने वाले सामान्य वर्ग के इच्छुक उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना अनिवार्य है ।  इसके अलावा ST/SC/OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

दिशा निर्देश पढ़े :-

PTET Official Website : Click Here

टिप्पणियाँ